चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

लोहाघाट के देवीधार मन्दिर में हुआ ‘हरित योग’ कार्यक्रम का आयोजन

ख़बर शेयर करें -

तैयारी अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की…

लोहाघाट/चम्पावत। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के काउन्ट डाउन कार्यक्रमों की श्रृंखला में चम्पावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध देवीधार मन्दिर परिसर में ‘हरित योग’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथियों और विभागीय अधिकारियों द्वारा भगवान धन्वन्तरि की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

Ad Ad

इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को योग के प्रति प्रेरित करने के लिए एक विशेष योगाभ्यास सत्र का आयोजन हुआ। इस सत्र का कुशल निर्देशन योग अनुदेशक लीला जोशी द्वारा किया गया, जबकि योग अनुदेशकों कविता बोहरा एवं सोनिया आर्या ने विभिन्न योगासनों का बेहतरीन प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों को सही तकनीकों की जानकारी दी। इस आयोजन का उद्देश्य आम जनमानस को प्राकृतिक स्थलों पर, छायादार वृक्षों के बीच योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित करना था, ताकि वे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर योग को अपनी दिनचर्या का एक अहम हिस्सा बना सकें और आगामी अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रति जागरूक हो सकें।


संचालन जिला नोडल अधिकारी राष्ट्रीय आयुष मिशन डॉ. सुधाकर गंगवार द्वारा किया गया। इस हरित योग कार्यक्रम में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी चम्पावत डॉ. प्रकाश सिंह, अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 चम्पावत के जिला नोडल अधिकारी डॉ. उमेश भारती तथा हरित योग कार्यक्रम की सह नोडल अधिकारी डॉ. जेबा मलिक विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित कुल 81 लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया।

Ad Ad