चम्पावत में डॉ. तिलकराज जोशी की 23वीं पुस्तक ‘स्मृति के झरोखों से’ का भव्य विमोचन, साहित्यकारों ने सराहा
चम्पावत। जीआईसी चौक स्थित होटल शिवा रेजिडेंसी में प्रख्यात साहित्यकार डॉ. तिलकराज जोशी की 23वीं पुस्तक ‘स्मृति के झरोखों से’ का विमोचन समारोह गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ परंपरा के अनुसार मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस भव्य साहित्यिक आयोजन की अध्यक्षता शिक्षा विभाग के पूर्व संयुक्त सचिव अशोक जुकरिया ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद चम्पावत की अध्यक्ष प्रेमा पांडेय उपस्थित रहीं। वहीं, अल्मोड़ा से पहुंचे वरिष्ठ साहित्यकार निर्मल पंत एवं दिनेश पांडेय ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।



आयोजन के दौरान पुस्तक समीक्षा एवं विमर्श सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें प्रबुद्ध वक्ताओं ने पुस्तक के विभिन्न पहलुओं और उसमें संकलित महत्वपूर्ण विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य समीक्षक के रूप में डॉ. भुवन चंद्र जोशी, डॉ. सरोज यादव और बंशीधर फुलारा ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पुस्तक में बेहद ज्ञानवर्धक और प्रेरक बातें संकलित की गई हैं, जो आने वाले समय में समाज और साहित्य के लिए एक बेहतरीन धरोहर साबित होंगी। गंभीर विमर्श के बाद मंचासीन सभी सम्मानित अतिथियों द्वारा पुस्तक का विधिवत विमोचन किया गया। पूरे कार्यक्रम का कुशल और सफल संचालन डॉ. स्वाति जोशी द्वारा किया गया।समारोह को सफल बनाने में क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर शंकर दत्त पांडेय, डॉ. किशोर चंद्र जोशी, डॉ. दिनेश व्यास, डॉ. वंदना चंद, डॉ. सीमा नेगी, विजय जोशी, नागेंद्र चौहान, कैलाश चंद्र जोशी, नाथूराम राय, सपना भंडारी, नवीन पंत, सतीश चंद्र पांडे, महेंद्र प्रताप जोशी, चम्पा जोशी, पवन पांडेय, नीरज जोशी, दीपा पांडेय, नीरज कांडपाल, कोमल जोशी, भारत जोशी, हिमानी जोशी और वत्सला चौहान सहित भारी संख्या में सुधी जन और साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने लेखक को उनकी इस नई साहित्यिक कृति के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।


