उत्तराखण्डजनपद चम्पावतनवीनतमराजनीति

कांग्रेस टीम में चम्पावत जिले से हेमेश, प्रशांत, सूरज व महेश को मिली जगह

ख़बर शेयर करें -
हेमेश खर्कवाल

चम्पावत। विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस ने जम्बो टीम की घोषणा कर दी है। इसके साथ यह भी तय हो गया है कि चुनाव पूर्व सीएम हरीश रावत के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। कांग्रेस टीम में चम्पावत जिले के भी चार कार्यकर्ताओं को जगह मिली है। पूर्व विधायक व प्रदेश महासचिव हेमेश खर्कवाल को चुनाव प्रचार समिति का सदस्य बनाया गया है। समिति के अध्यक्ष हरीश रावत हैं। वहीं सहायक अभियंता पद से इस्तीफा देकर राजनीति के मैदान में उतरे लोहाघाट के सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत वर्मा को चुनाव प्रबंधन समिति का सदस्य बनाया गया है। इस समिति के अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी हैं। वहीं युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सूरज प्रहरी को चुनाव प्रबंधन समिति का सदस्य बनाया गया है। इस समिति के अध्यक्ष प्रकाश जोशी हैं। बनबसा के वरिष्ठ कार्यकर्ता महेश चंद को प्रदेश मीडिया कोर्डिनेटर बनाया गया है। नई जिम्मेदारी मिलनेपर सभी नेताओं को कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

प्रशांत वर्मा
सूरज प्रहरी
महेश चंद
Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड