होकरा हादसा: एसडीआरएफ का राहत व बचाव कार्य जारी, 10 लोगों की हुई मौत, मृतकों की सूची देखें

पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर जनपद की सीमा पर स्थित होकरा में हुए दुखद हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है। एसडीआरएफ व पुलिस का राहत व बचाव कार्य जारी है।
पुलिस के अनुसार आज दिनाँक 22 जून को जनपद नियंत्रण कक्ष पिथौरागढ़ द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि होकरा में एक वाहन खाई में गिर गया है। जिसमें रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ की आवश्यकता है। सूचना पर पोस्ट अस्कोट से मुख्य आरक्षी सुनील चन्द्र व पोस्ट कपकोट से एएसआई महिपाल सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।


घटनास्थल पर पहुंचकर टीम को ज्ञात हुआ कि पिथौरागढ़ जिले के थाना नाचनी के मसूरी .होकरा मोटर मार्ग सप्लाई गोदाम के पास एक बोलेरो वाहन यूके02टीए/10845 खाई में गिर गया है। इस वाहन में 10 लोगों के सवार होने की सूचना है। वाहन में शामा क्षेत्र के लोग सवार थे और होकरा मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे।
एसडीआरएफ की दो रेस्क्यू टीमों द्वारा 500 मीटर गहरी खाई में उतरकर वाहन में सवार 10 लोगों के शवों को एकत्र कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। एसडीआरएफ टीम द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से अब तक 07 शवों को मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया है। 03 अन्य शवों को खाई से ऊपर लाने का कार्य गतिमान है।

मृतकों के विवरण :-
1- किशन सिंह पुत्र खुशाल सिंह उम्र 64 वर्ष, निवासी शामा कपकोट, बागेश्वर
2- धर्म सिंह पुत्र पदम् सिंह उम्र 69 वर्ष, निवासी शामा कपकोट, बागेश्वर
3- कुंदन सिंह पुत्र श्री खीम सिंह उम्र 58 वर्ष, निवासी शामा कपकोट, बागेश्वर
4- निशा पत्नी उमेश सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी शामा कपकोट, बागेश्वर
5- उमेश सिंह पुत्र कुंदन सिंह उम्र 28 वर्ष, निवासी शामा कपकोट, बागेश्वर
6- शंकर सिंह पुत्र प्रताप सिंह उम्र 42 वर्ष, निवासी शामा कपकोट, बागेश्वर
7- महेश सिंह पुत्र मोहन सिंह उम्र 35 वर्ष (चालक) भनार, कपकोट
8- सुंदर सिंह पुत्र खुशाल सिंह उम्र 37 वर्ष, शामा, बागेश्वर
9- खुशाल सिंह पुत्र उदय सिंह उम्र 64 वर्ष, भनार, बागेश्वर
1-द्ध दान सिंह पुत्र मंगल सिंह उम्र 52 वर्ष, भनार, बागेश्वर

