जनपद चम्पावतशिक्षा

हुकुम सिंह कुंवर तीसरी बार बने विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। स्वतंत्रता दिवस पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय चल्थियां में प्रधानाध्यापक रमेश चन्द्र जोशी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर देश के वीर शहिदों को याद किया गया। इसके ठीक बाद विद्यालय प्रबंधन समिति की एक आम बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अभिभावकों द्वारा हुकुम सिंह कुंवर को उनकी विद्यालय के प्रति निष्ठा, ईमानदारी, लगन विद्यालय के प्रति सहयोग की भावना को देखते हुए लगातार तीसरी बार विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय चल्थियां के प्रधानाध्यापक महेश चंद्र जोशी, सतीश चन्द्र शर्मा, हरीश प्रसाद, भोजन माताओं के अलावा भगवान सिंह, पुष्कर सिंह, दीवान सिंह, चन्दन सिंह, अशोक सिंह, पुष्पा देवी, नीलावती देवी, सावित्री देवी, गंगा देवी, मोहिनी देवी, सरस्वती देवी, नीरु देवी आदि उपस्थित रहे।

Ad