क्राइमनवीनतमनैनीताल

हल्द्वानी में छठवीं कक्षा के छात्र ने सीनियर को चाकू मार, सिर पर 12 व हाथ पर चार टांके आए

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। राजकीय इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले जूनियर छात्र ने अपने सीनियर को चाकू घोंपा है। घटना के बाद से स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया है वहीं अन्य बच्चे भी काफी डरे हुए है। बताया जा रहा है कि घायल छात्र को 12 टांके आए हैं।

जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा इलाके में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के बाहर बीते सोमवार को छुट्टी के दौरान छात्रों के दो गुटो के बीच विवाद हो गया। दरअसल यह विवाद 11 साल के गौलापार निवासी कक्षा छठवीं के छात्र का अन्य छात्रों से एक दो दिन से किसी बात को लेकर चल रहा था। छुट्टी के बाद वही विवाद फिर से स्कूल गेट के सामने होने लगा। विवाद के दौरान बनभूलपूरा निवासी आठवीं कक्षा का छात्र बीच बचाव में उतरा। इतने में ही गौलापार निवासी छठवीं के छात्र ने अपने पास रखे चाकू से उस पर हमला कर दिया।

इस हमले में आठवीं के छात्र के सिर पर चाकू लगने से गहरा घाव हो गया ,जबकि उसके दाएं हाथ की दो अंगुलियां भी कट गईं। वही चाकू से हमला करने वाले छात्र के हाथ में भी चाकू से चोट आई। घटना के बाद दोनों घायल छात्रों को तुरंत बेस अस्पताल ले जाया गया जहां पर आठवीं कक्षा के छात्र के सिर पर 12 और हाथ पर चार टांके लगाए गए। पुलिस का कहना है कि दोनों छात्रों का उपचार कराया गया है जिनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। स्कूल के प्रिंसिपल दीपक रावत का कहना है की घटना स्कूल की छुट्टी के बाद गेट के बाहर हुई है। इस मामले में दोनों छात्रों के अभिभावकों को पूरे मामले की जानकारी देकर स्कूल बुलाया गया।