अल्मोड़ाक्राइमनवीनतम

उत्तराखंड : 25 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया वन विभाग का बाबू

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत कार्रवाई करते हुए विजलेंस की टीम ने अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से वन विभाग में हड़कंप मच गया है और उच्च अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है।

मामले के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि जागेश्वर रेंज कार्यालय में तैनात कर्मचारी नवीन नौटियाल उनसे लीसा गड़ान-ढुलान कार्य के रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण और लंबित बिलों के भुगतान के एवज में 25,500 रुपये की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत की पुष्टि होने के बाद सतर्कता विभाग ने ट्रैप की योजना बनाई। योजनाबद्ध कार्रवाई के तहत जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, सतर्कता टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। आरोपी को पनुवानौला स्थित फॉरेस्ट क्वार्टर से हिरासत में लिया गया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ Prevention of Corruption Act के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सतर्कता विभाग अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रहा है, ताकि भ्रष्टाचार के नेटवर्क का पूरी तरह खुलासा किया जा सके।

Ad Ad

सतर्कता विभाग की अपील

सतर्कता विभाग ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी काम के बदले रिश्वत मांगता है, तो तुरंत इसकी सूचना विभाग को दें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Ad Ad