उत्तराखण्डजनपद चम्पावतनवीनतमलोकसभा चुनाव 2024

लोहाघाट में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट बोले- भाजपा की होगी ऐतिहासिक जीत, चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक ली

ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि इस बार भाजपा की जीत ऐतिहासिक होगी। प्रदेश अध्यक्ष ने मंगलवार को लोहाघाट में जनपद चम्पावत की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए ‘बूथ जीतो चुनाव जीतो’ का नारा दिया।

मंगलवार दोपहर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट धारचूला से जीआईसी हैलीपैड पहुंचे। जहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल सिंह माहरा समेत तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद एक होटल में भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मला महरा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। भाजपा कोर कमेटी और चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए अलर्ट मोड पर रहने को कहा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस बार भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी। जिसके लिए कार्यकर्ताओं के जोश में कमी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने बूथ जीतो चुनाव जीतो का नारा दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा प्रत्येक कार्यकर्ताओं पदाधिकारी प्रत्येक बूथ में जाकर मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी दें।


प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने बाद में मीडिया से बातचीत में कहा बैठक में बूथ प्रबंधन की रचना तैयार कर रहे हैं। उनका लक्ष्य हर बूथ को जीतना है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों में शानदार जीत दर्ज करने जा रही है। उन्होंने कहा अबकी बार 400 पार भाजपा का नहीं जनता का नारा है और भाजपा बूथ जीतो चुनाव जीतो की रणनीति पर चल रही है। भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी को समर्पित है। देश में तीसरी बार मोदी सरकार आने जा रही है। जनता भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव में भाजपा जिन जिन विधानसभा क्षेत्र को हारी है, उन पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है। बैठक का मुख्य उद्देश्य यही है क्योंकि भाजपा लोहाघाट विधानसभा को हारी थी।

प्रदेश संगठन मंत्री अजेय कुमार ने शक्ति केन्द्र, बूथ स्तर और लाभार्थी सम्मेलन के बारे में प्रगति पूछी। संचालन भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया ने किया। इस मौके पर लोकसभा प्रभारी लोहाघाट पूरन सिंह फर्त्याल, प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता मुरारी, सतीश पांडेय, ब्लाक प्रमुख विनिता फर्त्याल, सुमनलता, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, लोकसभा प्रभारी चम्पावत मोहित पाठक, लोकसभा संयोजक लोहाघाट राम दत्त जोशी, लोकसभा संयोजक चम्पावत शंकर दत्त पांडेय, सीएम के विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, बलवंत गिरी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, राजेश बिष्ट, गोविंद सामंत, सुभाष बगौली, नरेश करायत, रेनू गड़कोटी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।