क्राइमचंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर में बुजुर्ग महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 49 हजार रुपये ठगे

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। साइबर ठगों ने क्षेत्र की एक एक बुजुर्ग महिला को डिजिटल अरेस्ट कर धोखे से 49 हजार रुपये अपने खाते में डलवा लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वार्ड संख्या 11 निवासी बुजुर्ग चंद्रा बिष्ट ने तहरीर देकर पुलिस को बताया है कि गत 11 नवंबर को मोबाइल से व्हाट्सएप कॉल करने वाले व्यक्ति ने फोन पर बताया कि उनका एक केस में गिरफ्तार कर लिया है। उसको बचाना चाहते हैं तो 50 हजार रुपये उसके खाते में डालो। बुजुर्ग महिला इससे काफी डर गई। जिसके बाद काल करने वाले व्यक्ति ने उसे डिजिटल अरेस्ट कर लिया और किसी से बात न करने के लिए लगातार फोन पर बात करता रहा। धमका कर उससे पैसे खाते में डलवा लिए। सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। क्षेत्र में डिजिटल अरेस्ट का यह पहला मामला सामने आया है। पुलिस इसको लेकर अलर्ट मोड पर आ गई है।

Ad Ad