जनपद चम्पावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर में दंपति ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर लगा ली आग, हायर सेंटर रेफर

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। नगर में एक दंपति ने अज्ञात कारणों के चलते खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इसे युवक 40 प्रतिशत व उसकी पत्नी का शरीर 30 प्रतिशत जल गया है। चिकित्सकों ने दंपति को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को टनकपुर के वार्ड नंबर सात लाल इमली पड़ाव निवासी 26 वर्षीय सरवर हुसैन पुत्र जमानत हुसैन और उसकी पत्नी 23 वर्षीय रिशा जायरा ने अज्ञात कारणों के चलते खुद को पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। आग लगाते ही घर से चीखने चिल्लाने की आवाज आई तो पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह दोनों के शरीर से आग बुझाई। दंपति घायलों को तुरंत उपजिला अस्पताल पहुंचाया। डॉ. आफताब आलम ने बताया कि सरवर हुसैन का शरीर 40 प्रतिशत और उसकी पत्नी का 30 प्रतिशत तक कमर से ऊपर का हिस्सा जल गया है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। एसएसआई बीएस बिष्ट ने बताया है कि मामले में पूछताछ की जा रही है। फिलहाल परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रथमदृष्टया घटना पारिवारिक कलह के कारण होनी बताई जा रही है।

Ad Ad
Ad Ad