जनपद चम्पावतटनकपुर

टनकपुर में प्रशासन व सामाजिक संगठनों के लोगों ने चलाया सफाई अभियान

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। स्थानीय प्रशासन व सामाजिक संगठनों के लोगों ने बुधवार को नगर में संयुक्त रूप से सफाई अभियान चलाया। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया के दिशा निर्देशन में चलाए गए अभियान के लिए प्रत्येक विभाग के नोडल अधिकारी के साथ टीम का चयन किया गया। टीमों ने वार्डों में जाकर लोगों को जागरूकता करने के साथ ही सफाई अभियान भी चलाया। वार्ड एक में सहायक अभियंता सिंचाई विभाग, वार्ड दो में सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग, वार्ड तीन में सहायक अभियंता जल संस्थान, वार्ड चार में सहायक अभियंता नलकूप, वार्ड पांच में चिकित्सा अधिकारी, वार्ड छह में विद्युत उपखंड अधिकारी, वार्ड सात में श्रम प्रवर्तन अधिकारी, वार्ड आठ में पूर्ति निरीक्षक, वार्ड नौ में आबकारी अधिकारी, वार्ड 10 में कनिष्ठ अभियंता सिंचाई विभाग, वार्ड 11 में कनिष्ठ अभियंता लोक निर्माण विभाग को नोडल अधिकारी नामित किया गया था। नोडल अधिकारियों ने अपनी टीमों के साथ सफाई अभियान चलाया। लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने के साथ ही अभियान में उनका सहयोग भी लिया गया। अभियान में लायंस क्लब, रामलीला कमेटी, हरेला क्लब, गोविंद बल्लभ पंत वेलफेयर सोसाइटी सहित अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार सिंह, नीरज सिंह, संजय गर्ग, विशाल अग्रवाल, योगेश पांडे, सविता बिष्ट, हसीब अहमद, रईस अहमद, पूजा टम्टा, नायब तहसीलदार पिंकी आर्य आदि मौजूद रहे।