टनकपुर

Selfie Point # ‘I LOVE TANAKPUR’ का पालिकाध्यक्ष ने किया उद्घाटन

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। नगर पालिका परिषद की ओर से नेहरू पार्क बनाए गए Selfie Point ” I LOVE TANAKPUR” का उदघाटन पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार ने किया। इस मौके पर चेयरमैन विपिन कुमार ने कहा कि यह सेल्फी प्वाइंट क्षेत्र के लोगों के साथ ही बाहर से आने वालों को भी आकर्षित करेगा। वे लोग यहां फोटो खींच कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगे। इससे टनकपुर को एक नई पहचान मिलेगा। अन्य क्षेत्रों के लोग भी टनकपुर को जानेंगे पहचानेंगे। उदघाटन समारोह में पालिका के अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार सिंह, सभासद कपिल उप्रेती, हसीब अहमद, पूजा टम्टा, तुलसी कुंवर, योगेश पाण्डेय, सविता बिष्ट, पालिका के अवर अभियन्ता लक्ष्मण सिंह बोहरा, वरिष्ठ सहायक कैलाश पटवाल, विनोद बिष्ट, वरिष्ठ लिपिक बसन्त राज चंद, शकुन, प्रमोद प्रकाश, प्रकाश नेगी, मनोहर सिंह, अनुराग दुबे, अजय दुबे आदि मौजूद रहे।

Ad Ad