चंपावतजनपद चम्पावतधर्म

चम्पावत के बालेश्वर मंदिर में शिव महापुराण कथा का शुभारंभ, महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जिला मुख्यालय के श्री बालेश्वर मंदिर में शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ हो गया है। शुभारंभ अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक कुमाऊंनी लोक परिधान के साथ कलश यात्रा निकाली। हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से नगर गूंज उठा।

बालेश्वर मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा मोटर स्टेशन, खड़ी बाजार होते हुए नागनाथ मंदिर पहुंची। जहां मंदिर में पूजा-अर्चना हुई और मंदिर की परिक्रमा की। इसके बाद मल्लीहाट होते हुए कलश यात्रा बालेश्वर मंदिर पहुंची। पुरोहित भगीरथ जोशी के मंत्रोच्चारण के साथ यजमान नारायण दत्त गड़कोटी, निर्मल पुनेठा, बसंत तड़ागी, कमल गिरी, पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, विकास साह, महेन्द्र तड़ागी ने सपत्नीक पूजा-अनुष्ठान संपन्न किए। कथा व्यास राजेन्द्र प्रसाद हरिद्वार से आए हैं और मूल रूप से रीठासाहिब क्षेत्र के बालातड़ी के रहने वाले हैं।


आयोजन समिति के अध्यक्ष देवीलाल वर्मा ने बताया कि 24 जुलाई तक रोजाना दोपहर दो बजे से कथा का आयोजन होगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कथा श्रवण कर पुण्य कमाने का आह्वान किया है। बताया कि 25 जुलाई को हवन-यज्ञ और भंडारे के साथ कथा का पारायण होगा। इस मौके पर महंत पवन गिरी, किशन गिरी, सभासद रोहित बिष्ट, पूर्व सभासद शकुंतला गोस्वामी, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, अशोक वर्मा, भाजपा पदाधिकारी गोविंद सामंत, बसंत तड़ागी, सुनील पुनेठा, एडवोकेट गौरव पांडेय, आनंद अधिकारी, लक्ष्मण बोहरा, विकास गिरी, सूरज प्रहरी, ललित भट्ट, व्यापारी अशोक वर्मा, मयूख चौधरी, रितेश राय, गौरव वर्मा, हेमंत वर्मा, कमल पटवा, लक्ष्मण धामी, भुवन राय, निक्की साह, अंकित खर्कवाल, सीनू खर्कवाल आदि मौजूद रहे।

Ad