जनपद चम्पावतनवीनतम

प्रेरणादायक # देवेश जोशी ने अपना पहला वेतन किया निर्धन बच्चों के नाम

ख़बर शेयर करें -

बाराकोट। दिल्ली में बन रहे नए संसद भवन में इंटर्नशिप कर रहे लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी के जेष्ठ पुत्र देवेश जोशी ने अपना पहला वेतन निर्धन बच्चों के नाम किया। देवेश दिल्ली कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट #DCTM में बीटेक सिविल इंजीनियर अंतिम वर्ष के छात्र हैं। वर्तमान में दिल्ली में बन रहे नए पार्लियामेंट हाउस में इंटर्नशिप कर रहे हैं, जहां से उन्हें 20000 रुपये प्रतिमाह मानदेय प्राप्त हो रहा है। देवेश जोशी ने अपने पहले मानदेय को निर्धन बच्चों के नाम करने का फैसला किया। इसीलिए उनके पिताजी नगेंद्र जोशी ने शुक्रवार को राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय ईजड़ा में एक कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय के छात्र छात्राओं के लॉकडाउन अवधि में तथा समय-समय पर आयोजित होने वाले विभिन्न शैक्षिक क्रियाकलापों से प्रभावित होकर बच्चों को सम्मानित करना था। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी रमेश राम लोहिया भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य कर रही छात्रा कुमारी ज्योति गड़कोटी एवं मैथ्स विजार्ड में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयनित छात्र आशीष बोहरा नगेंद्र जोशी द्वारा 1100-1100 की धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की। साथ ही विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं को कॉपी और पेन वितरित की गईं। साथ ही मिष्ठान वितरण भी किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका पुष्पा वर्मा ने देवेश जोशी की पहल का स्वागत करते हुए उनके चिरायु मंगलमय एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस मौके पर विद्यालय के अध्यापक खीम राम, कैलाश चंद्र जोशी, दान सिंह दरियाल, सुनीता कालाकोटी, कल्पना जोशी आदि मौजूद रहे।

Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड