चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढा मुक्त करने के निर्देश, 15 सितंबर से शुरू होगा वृहद अभियान

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन चम्पावत द्वारा जनपद के समस्त ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के मोटर मार्गों को गड्ढा मुक्त करने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। अत्यधिक वर्षा से प्रभावित हुई सड़कों के सुधार तथा आवागमन को सुगम व सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा जनपद की समस्त संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को 15 अक्टूबर 2026 तक सड़कों को अनिवार्य रूप से गड्ढा मुक्त करने के निर्देश जारी किए हैं।

जिलाधिकारी द्वारा सभी सड़क निर्माण एजेंसियों राष्ट्रीय राजमार्ग, एनएचएआई, लो.नि.वि., पी.एम.जी.एस.वाई.,एन.पी.सी.सी., ग्रामीण निर्माण विभाग, पीआईयू ठुलीगाड़, जिला पंचायत, चम्पावत जनपद चम्पावत के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों तथा नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिए है। उन्होंने अभियान के तहत सभी संबंधित विभागों को अपने क्षेत्रांतर्गत आने वाले मोटर मार्गों का तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर चिह्नीकरण करने तथा एक सप्ताह के भीतर कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है।

Ad Ad

उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि एक मोटर मार्ग के गड्ढा-मुक्ति का कार्य एक ही कार्यदायी संस्था द्वारा निष्पादित हो। निविदा जैसी समस्त प्रक्रियाएं 15 सितंबर 2026 तक पूर्ण करते हुए उसी दिन से वृहद गड्ढा-मुक्ति अभियान शुरू किया जाएगा, जिसे निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए 15 अक्टूबर 2026 तक पूरा करना करने के निर्देश दिए हैं।