चंपावतटनकपुरनवीनतम

कैलाश मानसरोवर यात्रियों का अंतिम व पांचवा दल टनकपुर पहुंचा

ख़बर शेयर करें -

नन्हे मुन्ने बाल कलाकार एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के पदाधिकारियों ने किया यात्रियों का भव्य स्वागत

टनकपुर/चम्पावत। कैलाश मानसरोवर यात्रियों का आखरी व पांचवा दल शुक्रवार की शाम को टनकपुर पर्यटक आवास गृह में पहुंचा। यहां उनका KMVN टीम ने पर्यटक आवास गृह प्रबंधक मनोज कुमार और पर्यावरण संरक्षण समिति अध्यक्ष दीपा देवी की टीम ने संयुक्त रूप से भव्य स्वागत किया। कैलाश मानसरोवर यात्रा के इस आखरी पांचवे दल में 16 राज्यों से 50 यात्री शामिल हैं। दल में शामिल 13 महिला और 37 पुरुष इस ऐतिहासिक यात्रा के साक्षी बनने जा रहे हैं। मानसरोवर यात्रियों के आखरी दल को शनिवार की सुबह हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जायेगा।

इस ऐतिहासिक यात्रा में तमाम यात्रियों के साथ दुबई में रहने वाली व कोलकाता की मूल निवासी ओद्रीता मुखर्जी महिला यात्री को भी कैलाश मानसरोवर यात्रा का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। ओद्रीता मुखर्जी और चित्तौरगढ़ राजस्थान के अशोक त्रिपाठी ने सभी यात्रियों के साथ हर-हर महादेव के जयकारों के साथ केंद्र सरकार राज्य सरकार और कुमाऊं मंडल विकास निगम का हार्दिक आभार व्यक्त किया इस अवसर पर सुनीता देवी, शम्मी कोहली, राधा चौहान, महक, यामिनी, यश, वंशिका, राशि, गीतांजलि, , दिया, प्रतिज्ञा, विवान, भूमि, आनिया, प्रिंस, प्राची, मोहित,महेश कुमार, बद्रीराम, मनीष मेहरा, पहलाद राम, सुंदर रावत, भुवन राम, विवेक कुमार, सूरज आर्य, अवनीश कुमार सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Ad