नवीनतमपिथौरागढ़

काफल के पेड़ से गिरकर महिला की हुई मौत, टहनी टूटने की वजह से खाई में जा गिरी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

सीमांत पिथौरागढ़ जिले के बंगापानी तहसील क्षेत्र में एक महिला काफल तोड़ते समय अचानक पेड़ से सीधे खाई में जा गिरी। जिसे देख अन्य महिलाओं दहशत में आ गईं। उन्होंने आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानीय लोगों और ग्रामीणों को दी। जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिला को खाई से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। महिला की मौत के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं।

जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम को बंगापानी तहसील के ग्राम पंचायत जारा जिबली की नीमा देवी गांव की अन्य महिलाओं के साथ काफल तोड़ने जंगल गई थी। काफल तोड़ते समय अचानक पेड़ की टहनी टूट गई। जिससे नीमा कई फीट नीचे पथरीली जगह पर जा गिरी। हादसे में नीमा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नीमा देवी के दो छोटे बच्चे हैं, जबकि, पति पुष्कर सिंह प्राइवेट नौकरी करता है। घटना के बाद नीमा के परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Ad Ad
Ad Ad