चंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर : नायकगोठ के कार्तिक सिंह ज्याला भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। निकटवर्ती ग्राम नायकगोठ निवासी कार्तिक सिंह ज्याला भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। चेन्नई स्थित Officers Training Academy की पासिंग आउट परेड में उनके कंधों पर सितारे सजाए गए। कार्तिक ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई Rashtriya Military School Bangalore से पूरी की और इसके बाद University of Delhi से बीएससी की डिग्री हासिल की। इस गौरवपूर्ण पल पर उनके पिता रमेश सिंह ज्याला और माता बबीता ज्याला भी मौजूद रहे। कार्तिक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया।

कार्तिक सिंह मूल रूप से ग्राम कोट केन्द्री के रहने वाले हैं। वर्तमान में उनका परिवार ग्राम नायकगोठ में रहता है। कार्मिक की प्रारंभिक शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल तथा उच्च शिक्षा, दिल्ली यूनिवर्सिटी से हुई है, जो CDS की परीक्षा उत्तीर्ण कर 1 साल की ऑफिसर ट्रेनिंग के बाद दिनांक 07.03.2026 को चेन्नई में हुई पासिंग आउट परेड पास कर लेफ्टिनेंट बन गए हैं। इनका परिवार सन 1968 से लगातार भारतीय सेना में सेवा दे रहे है। जिनमें इनके दादा जी हवलदार श्री सोबन सिंह सन 1971 की भारत -बंग्लादेश लड़ाई में पूर्वी स्टार प्राप्तकर्ता हैं। इनके पिता सूबेदार रमेश सिंह भी वर्तमान में आर्मी में कार्यरत हैं। इनके चाचा हवलदार अर्जुन सिंह और चेचरा भाई नायक दीपक सिंह भी भारतीय थल सेना में कार्यरत हैं। कार्तिक सिंह का छोटा भाई विदित सिंह NIT सिलचर से पढ़ाई कर रहा है। दादी दुर्गी देवी गृहणी हैं तथा माता बबीता ज्याला आर्मी प्री प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। बचपन से ही आर्मी माहौल के बीच पले बड़े कार्तिक का सपना हमेशा से ही आर्मी अफसर बनने का था। जिसे उन्होंने अपने महेनत और माता-पिता के आशीर्वाद से आज पूर्ण कर लिया। उनकी इस उपलब्धि से उनका पूरा परिवार काफी खुश है तथा गौरवांवित महसूस कर रहा है।

Ad Ad