उधमसिंह नगरनवीनतमहादसा

खटीमा : रेत भरे डंपर की टक्कर से महिला घायल

ख़बर शेयर करें -

खटीमा। सितारगंज रोड पर कोतवाली के निकट स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक रेत से भरे डंपर यूके03CA/2195 ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में सोनी नामक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसका एक हाथ बुरी तरह कुचल गया। बताया जा रहा है कि सोनी अपने पति शाहिद और पांच वर्ष की बच्ची के साथ घर जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से यह हादसा हो गया। गनीमत रही कि महिला का पति और बच्ची बाल-बाल बच गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेत से भरे डंपर को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खटीमा नगर में जाम और ओवरलोड वाहनों के चलते इस मार्ग पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे लोगों में नाराजगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।