उधमसिंह नगरनवीनतमहादसा

खटीमा : अज्ञात वाहन की टक्कर से इकलौता बेटे की मौत

Ad
ख़बर शेयर करें -

खटीमा। नानकमत्ता से लौट रहे स्कूटी सवार एक युवक की रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई जबकि स्कूटी में सवार दो युवतियां घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि मृतक की घायल एक युवती से शादी तय हुई थी।

कुटरा निवासी विवेक सिंह राणा (23) पुत्र मुकेश राणा सोमवार रात नानकमत्ता मेले से घर लौट रहा था। उसकी स्कूटी में खेतलसंडा मुस्ताजर निवासी अंशिका और उसकी बहन अनाक्षी भी बैठीं थीं। बानूसी के पास अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप घायल हो गए। घायलों को उप जिला अस्पताल में लाया गया। डॉक्टर ने विवेक को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल अंशिका और अनाक्षी को रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि विवेक इकलौता पुत्र था, उसकी एक बहन है। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि विवेक की अंशिका के साथ शादी की बात तय हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद विवेक के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Ad