चंपावतटनकपुरनवीनतमहादसा

टनकपुर : आतिशबाजी के दौरान युवक की आंख हुई जख्मी, हायर सेंटर रेफर

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। आतिशबाजी करने के दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मनिहारगोठ में 20 वर्षीय समीर हुसैन की आंख में पटाखा चलाने के दौरान चोट लग गई। इस हादसे में युवक की आंख बुरी तरह चोटिल हो गई। परिजन उसे आनन फानन में उप जिला चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद आंख की गंभीर अवस्था देख हायर सेंटर रेफर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को ग्राम पंचायत मनिहारगोठ में 20 वर्षीय समीर हुसैन अपने घर के समीप दिवाली के पटाखे जला रहा था। इस बीच अचानक पटाखे के फटने से उसकी आंख बुरी तरह जख़्मी हो गयी। परिजनों ने उसे उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉ. आफताब अंसारी ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर दशा को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। डॉ. अंसारी ने बताया कि पटाखे से गंभीर चोट लगने के कारण पर्दा फटने से अत्यधिक रक्त स्राव हो गया है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। उन्होंने बताया कि ऐसे केस पूर्व वर्षों में भी सामने आए हैं। जिनमें मामूली चोटें भी शामिल हैं।

Ad Ad

Ad Ad