खेलो इंडिया अस्मिता सिटी वॉलीबॉल लीग संपन्न, टनकपुर स्टेडियम बना विजेता
टनकपुर/चम्पावत। खेलो इंडिया अस्मिता सिटी वॉलीबॉल लीग 2025-26 का दो दिवसीय आयोजन 29-30 मार्च को टनकपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। फाइनल मुकाबले में टनकपुर स्टेडियम की टीम ने सिटी कॉन्वेंट खटीमा को हरा कर खिताब अपने नाम किया।
महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ कोतवाल चेतन सिंह रावत द्वारा किया गया। लीग में कुल 14 टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले दिन स्टेडियम बी और बनबसा के बीच मैच खेला गया। जिसमें बनबसा ने शानदार पारी के साथ जीत अपने नाम दर्ज कराई। द्वितीय दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में उप जिलाधिकारी एवं पूर्णागिरी मेला मजिस्ट्रेट डॉ. ललित मोहन तिवारी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, वॉलीबॉल एसोसिएशन चम्पावत के अध्यक्ष अवतार सिंह एवं सचिव चंदन सिंह मेवाड़ी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें दूसरे दिन प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले हुए। लीग के सभी मैच जीतते हुए टनकपुर स्टेडियम और सिटी कॉन्वेंट खटीमा की टीमों ने फाइनल में प्रवेश किया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में टनकपुर स्टेडियम की टीम ने सिटी कॉन्वेंट खटीमा को 25-22, 25-12 से पराजित कर लीग का खिताब अपने नाम किया।



आयोजन समिति ने सभी अतिथि एवं विजेताओं उप विजेता को पुरस्कार वितरण करते हुए कार्यक्रम की समापन की घोषणा कर अतिथियों, प्रतिभागी टीमों, कोचों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। समापन दिवस पर स्टेडियम के बॉक्सिंग कोच ललित कुंवर, शारीरिक शिक्षक कल्पना आर्य, सीनियर वॉलीबॉल खिलाड़ी उमेश पांडेय, जगदेव सिंह, अमन जोशी, साक्षी सिंह, विवेक सिंह, शुभम रावत एवं स्टेडियम के सुरक्षा गार्ड हीरा गिरी सहित विभिन्न खेलों के खिलाड़ी, टीम मैनेजर व कोच उपस्थित रहे।

