चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

KPL : चम्पावत, अल्मोड़ा व नैनीताल की टीमों ने मैच जीते

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत के दिवान सिंह लडवाल स्टेडियम में संपन्न हुई दो दिनी फुटबॉल प्रतियोगिता

चम्पावत। कुमाऊं प्रीमियर लीग KPL फुटबॉल 2026 सीजन 2 के अंतिम मैच में चम्पावत ने पिथौरागढ़ को दो गोल से हराया। पराजित टीम कोई गोल नहीं कर सकी। मेजबान टीम के भूप सिंह ने दोनों गोल किए। लडवाल फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह लडवाल ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।
इससे पूर्व दिवान सिंह लडवाल स्टेडियम में आज 18 फरवरी को दो और मैच हुए। लडवाल फाउंडेशन और स्वत्थान द्वारा प्रायोजित कुमाऊं प्रीमियर लीग प्रतियोगिता में पहले मैच में अल्मोड़ा ने बागेश्वर को 2 के मुकाबले 4 गोल से हराया। दूसरे मैच में नैनीताल ने ऊधमसिंह नगर को 2 गोल से पराजित किया। आंखों देखा हाल अशोक वर्मा और नीरज जोशी ने सुनाया। जिला खेल समन्वय प्रदीप बोरा, डॉ. महेश ढेक, सभासद रोहित बिष्ट, मुन्ना राय, मुकुल ढेक, दीपक कन्याल, मुकेश टम्टा, मुकेश वर्मा, अमित वर्मा आदि ने सहयोग किया।