उत्तराखण्डक्राइम

कुमाऊं : युवती का अधजला शव मिला, सनसनी मची

ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़ में जिला मुख्यालय के नजदीक चैसर गांव के कुड़ी ताल में गुरुवार की सुबह एक युवती का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है| क्षेत्रवासियों ने बताया कि गुरुवार सुबह गांव के कुछ लोग दूध देने के लिए जा रहे थे। तभी उन्हें किसी चीज से धुआं उठता दिखा। जब नजदीक जाकर देखा तो महिला का शव जल रहा था। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाली पिथौरागढ़ से पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। महिला की हत्या कर शव की पहचान छुपाने के लिए शव जलाने की कोशिश करने का अनुमान लगाया जा रहा है। युवती की उम्र 20 से 25 वर्ष बताई जा रही है। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी छाई हुई है। पिथौरागढ़ के कोतवाल एमसी पांडेय ने बताया है कि पुलिस मृत महिला के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Ad