चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमशिक्षा

लोहाघाट : नेशनल बुक ट्रस्ट की ओर से जीआईसी में लगाई गई पुस्तक प्रदर्शनी

ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट/चम्पावत। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (NBT) शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार एवं जिला प्रशासन चम्पावत के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों के लिए राजकीय इंटर कॉलेज में पुस्तक प्रदर्शनी लगाई गई।

पुस्तक प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उपजिलाधिकारी रिंकू बिष्ट ने कहा कि पुस्तक ही हमारे भविष्य का आधार हैं। अध्ययन से मस्तिष्क और मन का विस्तार संभव हो पाता है। पुस्तकों के अध्ययन से मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता है। इसलिए पुस्तकों को स्वयं से जोड़ें रखें। उन्होंने कहा कि पुस्तकें पढ़ने से सकारत्मकता बढ़ती है। खंड शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य घनश्याम भट्ट ने विभाग व एनबीटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुस्तक प्रदर्शनी हेतु हमारे विद्यालय का चयन किया गया। उन्होंने कहा कि यह विद्यार्थियों के लिए बड़ी उपलब्धि है। साथ ही कहा कि पुस्तकें पढ़ने से कल्पना करने की क्षमता बढ़ती है और विचारों में विविधता और परिपक्वता आती है। हम सभी को पुस्तकों से मित्रता करनी चाहिए।

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष निर्मल महरा ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा की एनबीटी के सहयोग से शिक्षाप्रद साहित्य उपलब्ध कराने का यह कार्य बच्चों के लिए लाभप्रद है और पुस्तकों का लाभ प्रत्येक छात्र को लेना चाहिए। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्य बीडी कलौनी ने कहा कि मैं सन् 1995 से एनबीटी से जुड़ा हूं। उन्होंने सभी को एनबीटी से जुड़ने को कहा। बीडी कलौनी ने कहा कि हमारे जीवन में किताबों का महत्व हमारे द्वारा प्रदान किए गए ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि किताबें हमारे व्यक्तित्व में भी बदलाव लाती हैं और कहा कि पुस्तकें पढ़ने से नई-नई चीजों को जानने का मौका मिलता है।

संचालन करते हुए आदर्श चम्पावत के समन्वयक इंद्रेश लोहनी ने कहा कि जनपद चम्पावत को आदर्श चम्पावत बनाने के लिए पुस्तकों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि पुस्तकों का अध्ययन करने से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने संदेश दिया कि ‘एक पुस्तक से वफादार कोई दोस्त नहीं है।’ एनबीटी के प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह और प्रेम चन्द्र ने मुख्य अतिथियों को पुस्तक भेंट की। साथ ही जिला प्रशासन चम्पावत का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कहा कि भविष्य में भी जनपद चम्पावत में पुस्तक प्रदर्शनी लगाई जायेगी। इस अवसर पर रीड्स सामाजिक संस्था की प्रतिनिधि दीपिका भट्ट, सन्तोष कर्नाटक, पूजा साह, दीपा तिवारी, विक्रांत यादव, मोहन चन्द्र कलोनी, नवीन पांडेय, श्याम सिंह , डॉ. मंजू बाला, डॉ. सुधाकर जोशी, विनोद सिंह धौनी, करुणा गहतोड़ी, ललित मोहन, जगदीश चंद्र जोशी आदि उपस्थित रहे।