चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमहादसा

लोहाघाट : कार 200 मीटर गहरी खाई में गिरी, पांच लोग हुए घायल

ख़बर शेयर करें -

नवरात्र की पूजा कर नेपाल से फरीदाबाद लौट रहा था परिवार, पुलिस-एसएसबी और ग्रामीणों ने चलाया रेस्क्यू अभियान

लोहाघाट/चम्पावत। लोहाघाट-डूंगरालेटी मार्ग पर शुक्रवार अपराह्न एक कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में नेपाल मूल के पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को रेस्क्यू कर लोहाघाट उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार बताया गया है।

Ad Ad

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, शुक्रवार 16 अक्टूबर को अपराह्न करीब 3:35 बजे कार संख्या HR 38 AH 7689 नेपाल स्थित अपने पैतृक गांव से नवरात्र की पूजा कर हरियाणा के फरीदाबाद लौट रही थी। इसी दौरान डूंगरालेटी क्षेत्र में चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसएसबी और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। इसके बाद 108 एंबुलेंस के जरिए सभी को लोहाघाट उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में दक्ष (17), जगदीश सिंह (51), सौरभ (25) और गौरव (27), निवासी फरीदाबाद (हरियाणा), जबकि दशरथ सिंह (35), निवासी नोएडा (उत्तर प्रदेश), घायल हुए हैं। दुर्घटना का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों ने सड़क की खराब स्थिति को हादसे की संभावित वजह बताया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।