लोहाघाट : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऑनलाइन वीडियो किया मां झूमाधुरी के दर्शन
चैत्र नवरात्रि के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी विधानसभा जनपद चम्पावत के लोहाघाट के झूमाधूरी मंदिर के ऑनलाइन वीडियो कॉल में मां झूमा के दर्शन करने के साथ पूजा पाठ किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मां झूमा पर गहरी आस्था का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है इस दौरान मंदिर पुजारी उमेश चंद्र पाटनी ने पूजा अर्चना की। वहीं मुख्यमंत्री धामी ने मां झूमा से प्रदेश व जिले की जनता के सुख समृद्धि की कामना करतें हुए नवरात्रि की बधाई भी दी और जल्दी ही मां झूमा के दर्शन करने आने की बात मुख्यमंत्री धामी ने कही।


