क्राइमनवीनतमबागेश्वर

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत: कमरे में फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। मजियाखेत में किराये के मकान में रह रही एक 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव कमरे के भीतर फंदे से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से बागेश्वर जिले के पगना गांव निवासी 28 वर्षीय चम्पा देवी, जो अपने पति आनंद सिंह के साथ मजियाखेत में किराये के मकान में रह रही थी, मृत अवस्था में पाई गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का निरीक्षण कर फंदे से नीचे उतारकर उसके शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Ad Ad

स्वजन के मुताबिक चम्पा देवी का यह दूसरा विवाह था। पहली शादी टूटने के बाद उन्होंने आनंद सिंह के साथ नया जीवन शुरू किया था। उनकी एक सात साल की बेटी भी है, जो अब इस घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल बनकर सामने खड़ी है। बताया जा रहा है कि मृतका इंटरनेट मीडिया पर रील बनाने की शौकीन थी। इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है, लेकिन पुलिस ने जांच को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं को खंगालना शुरू कर दिया है। कोतवाल अनिल उपाध्याय के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन अंतिम निष्कर्ष पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा।

Ad Ad