चंपावतजनपद चम्पावतटनकपुर

शारदा नदी में खनन निकासी शुरू, विधायक प्रतिनिधि रजवार ने किया शुभारंभ

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। शारदा नदी से खनन निकासी शुरू हो गई है। निकासी का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार ने किया। पहले दिन 308.80 क्विटल उप खनिज की निकासी हुई।

सोमवार को शारदा के डाउनस्ट्रीम में पंडित मुकेश जोशी द्वारा किए गए मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के बाद खनन गेट का उद्घाटन किया गया। इस ​दौरान विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार ने खनन से जुड़े विभागों को जिम्मेदारी से कार्य करने और कारोबारियों से नियमानुसार खनिज की निकासी करने के लिए कहा। वन विकास निगम के लौंगिंग प्रबंधक (खनन) मुदित आर्य ने बताया कि शासन से 3.35 लाख घन मीटर उप खनिज निकासी की अनुमति मिली है। इधर गेट खुलने के बाद भी पहले दिन सिर्फ दो वाहनों ने उप खनिज निकासी की। मां शारदा शक्तिमान ट्रक यूनियन के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि 7 जनवरी से विधिवत खनिज निकासी शुरू कर दी जाएगी। उद्घाटन मौके पर टनकपुर की उप प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. शालिनी जोशी, रेंजर सुनील शर्मा, डीएलएम मयंक मेहता, कोतवाल चेतन रावत, अनुभाग अधिकारी नेत्र सिंह पंचपाल, मां शारदा खनन शक्तिमान यूनियन के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष अमन ठाकुर, भाजपा जिला महामंत्री पूरन सिंह महरा आदि मौजूद रहे।