क्राइमनवीनतमहरिद्वार

मिस्टर उत्तराखंड ने 20 हजार के लालच में कर दी हत्या, गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

पुलिस ने प्रदीप हत्याकांड का खुलासा किया, पूर्व मिस्टर उत्तराखंड विनायक त्यागी हुआ गिरफ्तार

रुड़की/हरिद्वार। मंगलौर कोतवाली पुलिय पे प्रदीप हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पूर्व में मिस्टर उत्तराखंड रहे विनय त्यागी को गिरफ्तार किया गया है। गत 17 फरवरी को मंगलौर क्षेत्र के पुराने पीर के पास एक ग्रामीण प्रदीप का शव मिला था, जिसके सर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रेस वार्ता कर बताया कि प्रदीप शराब खरीदने के लिए रुड़की रोडवेज बस अड्डे पर आया था। यहां पर शराब की दुकान बंद थी। इसके बाद यहां पर उसे एक युवक विनायक त्यागी निवासी ग्राम बदला थाना छप्पर हाल निवासी ग्राम सराय ज्वालापुर मिला। वह भी शराब खरीदने के लिए आया था।

दोनों में दोस्ती हो गई और यहां से रामपुर चुंगी शराब की दुकान से शराब लेने के बाद सुबह मंगलौर की ओर जाने लगे। मंगलौर के समीप बाग में दोनों शराब पी रहे थे। इसी बीच बातचीत में प्रदीप ने बताया कि उसके पास ₹20,000 हैं, जिस पर लालच में विनायक त्यागी ने उसकी पहले गला दबाकर और फिर पत्थर से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित विनायक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही लूटी गई धनराशि भी बरामद कर ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपित 2019 में मिस्टर उत्तराखंड भी रह चुका है। वह लंबे समय से शराब का आदी है।