क्राइमनवीनतमनैनीताल

नैनीताल : जिला कोर्ट के वकील का शव कार में मिला, हाथ में रिवॉल्वर और बोनट पर चिट्ठी बरामद

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में एक वकील ने आत्महत्या कर ली है। वकील का शव उनकी कार के अंदर मिला है। मृतक नैनीताल जिला कोर्ट से संबद्ध थे। वकील का नाम पूरन सिंह भाकुनी बताया जा रहा है। इस घटना के बाद नैनीताल जिला कोर्ट परिसर में सनसनी फैल गई है।

नैनीताल शहर में आज उस समय हड़कंप मच गया जब जिला बार की पार्किंग में वहां से आ-जा रहे वकीलों ने कार में खून से सना शव देखा। वहां मौजूद अन्य वकीलों, कर्मचारियों और अन्य लोगों में कार में वकील का शव मिलने से अफरा-तफरी मच गई। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि एक वकील का खून से सना शव कार के अंदर पड़ा है। शव के एक हाथ में पिस्टल है. इससे अंदाजा लगाया गया कि इस वकील ने आत्महत्या कर ली है।

Ad Ad

वकील की पहचान पूरन सिंह भाकुनी के रूप में हुई है। पूरन सिंह जिला कोर्ट नैनीताल से संबद्ध थे। पुलिस ने शव को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है। पूरन सिंह भाकुनी ने आत्महत्या क्यों की होगी, इसकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि वकील पूरन सिंह भाकुनी का शव कार में खून से सना पड़ा मिला। बोनट से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। नैनीताल के कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार दोपहर घटित एक घटना ने अधिवक्ताओं और कर्मचारियों को झकझोर कर रख दिया। पार्किंग में खड़ी कार में अधिवक्ता का खून से सना हुआ शव बरामद हुआ। हाथ में पिस्टल और बोनट पर सुसाइड नोट देख पुलिस इसे आत्महत्या करार दे रही है। बेहद ही मिलनसार स्वभाव के अधिवक्ता द्वारा आत्मघाती कदम उठाने से सभी स्तब्ध हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


जानकारी के मुताबिक सोमवार को कलेक्ट्रेट और जिला न्यायालय परिसर में सभी अधिवक्ता रोजाना की तरह कामकाज में लगे हुए थे। करीब 11:30 बजे पार्किंग से गुजर रहे अधिवक्ताओं ने एक वाहन के भीतर लॉन्ग व्यू कंपाउंड निवासी पूरन सिंह भाकुनी को खून से लथपथ पड़ा हुआ पाया। जिनके हाथ में पिस्टल देख हड़कंप मच गया। घटना की खबर लगते ही मौके पर अधिवक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को वाहन के बोनट से एक नोट भी बरामद हुआ है। इसमें अधिवक्ता ने किसी बीमारी से परेशान होने की बात लिखी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

नोट: सुसाइड कोई सॉल्यूशन नहीं है: अगर कोई कठिन समय से गुजर रहा है या उसे मदद की ज़रूरत है, तो कृपया किसी भरोसेमंद व्यक्ति या हेल्पलाइन से संपर्क करें. अगर आपके मन में सुसाइड के ख्याल आ रहे हैं, या आप किसी दोस्त को लेकर परेशान हैं या आपको इमोशनल सपोर्ट चाहिए, तो स्नेहा फाउंडेशन – 04424640050 (24×7 उपलब्ध) या टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज की हेल्पलाइन – 9152987821 पर कॉल करें. सोमवार से शनिवार सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक हेल्पलाइन खुला रहता है.

Ad Ad