अल्मोड़ाक्राइमनवीनतमनैनीताल

नैनीताल से लापता हुए रानीखेत के युवक का शव मिला, भाई बोला तीन दोस्तों ने ली जान…

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। बीते पांच दिनों से लापता चल रहे एक युवक का शव बरामद होने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि तीन दोस्तों ने मिलकर उसके भाई को मार डाला और पहाड़ी से नीचे फेंका।

जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के रानीखेत का निवासी दीपक उपाध्याय बीते बुधवार को नैनीताल घूमने के लिए गया था। इसके बाद से वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। जिसके चलते 5 दिन बाद आज सोमवार को दीपक का शव पहाड़ क्षेत्र में बरामद हुआ है, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि दीपक उपाध्याय तल्लीताल रोडवेज स्टेशन क्षेत्र से लापता हुआ था।
मृतक दीपक के भाई ने बताया है कि नैनीताल में पार्टी करने आए दोस्तों ने दीपक की जान ली है। जिनके खिलाफ मृतक दीपक के भाई ने मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस प्रशासन द्वारा 20 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए व लगातार सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन शुरुआत के चार दिन तक दीपक का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इस दौरान पुलिस ने युवक के तीन दोस्तों से भी पूछताछ की।

Ad Ad

आज सुबह सोमवार को शव मिलने के बाद दीपक की कहानी ने नया मोड़ ले लिया है, परिजनों का कहना है कि दीपक का अचानक लापता होना और फिर इस तरह से शव का मिलना हत्या की ओर इशारा कर रहा है। बहरहाल पुलिस प्रशासन की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के दोस्तों का कहना है कि वो सामान लेने में व्यस्त थे। तभी इस दौरान दीपक अचानक से लापता हो गया था फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

Ad Ad