उत्तराखण्डनवीनतम

नैनीताल # डीएम धीराज सिंह के निर्देश, कल जिले के सभी स्कूल रहेंगे बंद, पर्यटकों से भी अपील

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

राज्य में मौसम विभाग की भारी वर्षा, अतिवृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी जारी करने के बाद राज्य आपदा प्रबंधन ने सभी जिलाधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश जारी कर दिए हैं। जिसके तहत नैनीताल के जिलाधिकारी धीराज सिंह ने जिले में सोमवार यानी कल जिले के सभी विद्यालयों को बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। मौसम विभाग के भारी से भारी वर्षा की चेतावनी के बाद जिलाधिकारी धीराज सिंह ने 18 अक्टूबर को सभी विद्यालयों को बंद करने के निर्देश के साथ ही जिले में आने वाले पर्यटक व पहाड़ की तरफ जाने वाले पर्यटकों को से अपील की है कि वह सुरक्षित स्थानों पर स्टे कर लें और पहाड़ों की तरफ सफर न करें।

Ad Ad