नई ऊर्जा, नया संकल्प : रेखा यादव (IPS) ने पुलिस अधीक्षक चम्पावत के रूप में पदभार ग्रहण किया

चम्पावत। आज दिनांक 14.02.2026 को जनपद मे नवागत पुलिस अधीक्षक रेखा यादव (IPS) द्वारा विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया गया। इस दौरान गार्द द्वारा सलामी दी गयी। पदभार संभालते ही एसपी यादव ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर जनपद की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा एवं जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। पुलिस-जन संवाद को सुदृढ़ बनाते हुए सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं अपराधमुक्त चम्पावत के निर्माण हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की। जनपद पुलिस परिवार की ओर से नवागत पुलिस अधीक्षक स्वागत किया गया। साथ ही सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।



