उत्तराखण्डचंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

सिटीजन पुस्तकालयों में अब दी जाएगी आईआईटी, नीट और सरकारी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। सिटीजन पुस्तकालय अभियान के तहत उत्तराखंड में स्थापित 26 सिटीजन पुस्तकालयों में जल्द ही आईआईटी कानपुर के सौजन्य से भारत सरकार की साथी योजना के तहत विभिन्न परीक्षाओं जैसे आईआईटी जेई, नीट, यूपीएससी, पीसीएस, एसएससी, आईबीपीएस बैंकिंग, आरआरबी, क्लैट, आईसीएआर जैसी परीक्षाओं की मुफ्त में तैयारी कराई जाएगी। यह सभी कोर्स आईआईटी के प्रोफ़ेसर तथा संबंधित परीक्षाओं के विशेषज्ञों द्वारा बनाए गए हैं। इसके तहत सिटीजन पुस्तकालय से जुड़े पाठकों को फ्री कंसल्टेशन तथा गाइडेंस की भी सुविधा होगी। इस संबंध में सिटीजन पुस्तकालय अभियान के संस्थापक हिमांशु कफलटिया तथा चम्पावत जनपद के जिला समन्वयक अनिल चौधरी ने हाल ही में आईआईटी कानपुर के प्रतिनिधियों से बैठक कर शीघ्र ही साथी योजना से जुड़ने के लिए जरूरी कार्यवाही पर विचार विमर्श किया।

वर्तमान में उत्तराखंड राज्य में 26 सिटीजन पुस्तकालय स्थापित किए गए हैं। जिनमें लगभग 1600 पाठक अध्ययनरत हैं। सिटीजन पुस्तकालयों से अभी तक 100 से अधिक अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न सरकारी विभागों और परीक्षाओं में हो चुका है। अब इन पुस्तकालयों में उच्च कोटि की मुफ्त गाइडेंस और कोचिंग से पाठकों को और अधिक लाभ मिलेगा। सिटीजन पुस्तकालय द्वारा ग्यारहवीं बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले ऐसे छात्रों से जो जेईई नीट परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं तथा अन्य परीक्षाओं के अभ्यर्थियों से अपील की है कि वह शीघ्र अपना रजिस्ट्रेशन करवाने हेतु अपने निकटतस्थ सिटीजन पुस्तकालय से संपर्क करें।

Ad Ad
Ad Ad