नवीनतमनैनीतालहादसा

पिकअप ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, एक युवती की मौत दूसरी गंभीर

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। मंगलवार को कालाढूंगी रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा भाकड़ा नदी पुल के पास उस समय हुआ जब स्कूटी और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

जानकारी के अनुसार 14 अप्रैल को दोपहर करीब सवा तीन बजे डायल 112 पर हादसे की सूचना मिली। अपर उपनिरीक्षक लेखराज सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पिकअप वाहन यूके 06एसी/ 9796 और स्कूटी यूके04एपी/ 6596 के बीच भीषण भिड़ंत पाई गई। हादसे में स्कूटी सवार दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी ले जाया गया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने भावना रावत (20 वर्ष) पुत्री भोपाल सिंह रावत, निवासी चकलुवा कालाढूंगी को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी घायल युवती नेहा जोशी (लगभग 20 वर्ष) निवासी लामाचौड़ की हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उसे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। युवती की मौत से जहां उसके परिवार में कोहराम मच गया है वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

Ad Ad
Ad Ad