जनपद चम्पावत

चम्पावत # सेवानिवृत्त होने पर दरोगा व मुख्य आरक्षी को दी भावभीनी विदाई

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त होने पर उपनिरीक्षक देव सिंह मेहरा एवं मुख्य आरक्षी गोविंद राम को भावभीनी विदाई दी गई। एसपी लोकेश्वर सिंह ने दोनों को शॉल ओढ़कार सम्मानित किया। साथ ही प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह तथा उपहार भेंट किए। साथ ही दोनों ही अधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। दोनों अधिकारियों एवं उनके परिवारजनों के अच्छे स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करते हुए अपेक्षा की गयी कि वे भविष्य में भी हमेशा अपने आप को पुलिस परिवार का सदस्य समझते रहेंगे और उनका सहयोग एवं सदभावनाएं पुलिस परिवार को निरन्तर मिलती रहेंगी। सभी ने दोनों अधिकारियों के कार्य व्यवहार की प्रशंसा की। कार्यक्रम में सीओ अशोक कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक भगवत सिंह राणा, सुन्दर सिंह गनघरिया निरीक्षक स्थानीय अभिसूचना ईकाई, हरपाल सिंह प्रभारी निरीक्षक डीसीआरबी, पीताम्बर भट्ट निरीक्षक यातायात, उमराव सिंह वाचक पुलिस अधीक्षक, मीनाक्षी नौटियाल प्रभारी महिला प्रकोष्ठ, गंगा राम टम्टा वैयक्तिक सहायक, दीपा बिष्ट प्रधान लिपिक, इरफान अली प्रभारी आंकिक सहित पुलिस लाइन/पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारिगण मौजूद रहे।

Ad