बनबसा में 7.07 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
बनबसा/चम्पावत। ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत जनपद चम्पावत पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में एसओजी की टीम ने बनबसा में एक तस्कर को 7.07 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।
एसपी अजय गणपति ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यावही किए जाने को लेकर समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/प्रभारी एसओजी को आदेशित किया गया है। आदेशों के क्रम में मंगलवार को क्षेत्राधिकारी टनकपुर वंदना वर्मा के पर्यवेक्षण में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में एसओजी टीम व थाना बनबसा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए अमन कुरेशी पुत्र स्व. रफीक अहमद निवासी वार्ड नंबर 4 नई बस्ती बनबसा जनपद चम्पावत उम्र 24 वर्ष को बनबसा बाजार में कश्यप होटल के ठीक सामने 07.07 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
उपरोक्त के विरुद्ध थाना बनबसा में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। एसओजी की टीम में एसआई निर्मल लटवाल, एएसआई गणेश बिष्ट, HC तपेन्द्र जोशी, संजय शर्मा, का0 मो0 नासिर, उमेश राज, कुलदीप सिंह, ललित कुमार, जगदीश कन्याल शामिल रहे।

