चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमराजनीति

पाटी नगर पंचायत चुनाव: निर्दलीय नारायण लाल ने भाजपा प्रत्याशी को दी शिकस्त, बने अध्यक्ष

ख़बर शेयर करें -

पाटी/चम्पावत। पाटी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं, जिसमें एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। इस चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार को पटखनी देते हुए शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी नवीन राम को 224 वोटों के अंतर से पराजित कर अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा जमाया। इसी के साथ ही उन्हें पाटी नगर पंचायत का पहला अध्यक्ष होने का गौरव हासिल हो गया है।

पाटी में पहले नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा। नारायण लाल (निर्दलीय) को जनता का भारी समर्थन मिला और कुल 738 वोट प्राप्त कर वे शीर्ष पर रहे। भारी दलबल के साथ चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी नवीन राम को कुल 514 वोट मिले, जिसके कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा। त्रिकोणीय मुकाबले में दूसरी निर्दलीय उम्मीदवार पार्वती देवी को कुल 301 वोट प्राप्त हुए। मालूम हो कि पाटी नगर पंचायत के लिए मंगलवार को हुए चुनाव में 2067 मतदाताओं में से 1612 यानि 77.99 प्रतिशत मतदाताओं ने ही मताधिकार का प्रयोग किया था।

Ad Ad

उल्लेखनीय है कि अध्यक्ष पद पर चुनाव जीतने वाले नारायण लाल फेमस सिंगर पवनदीप राजन के जीजा हैं। पवनदीप राजन ने उनकी जीत के लिए चुनाव प्रचार में अहमद रोल अदा किया। इस तरह पाटी नगर पंचायत के पहले चुनाव में पवनदीप राजन को जादू चल गया और पूरी ताकत झोंकने के बाद भी सत्ताधारी भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा। फिलहाल भाजपा की ओर से रिकाउंटिंग की मांग की गई है।

Ad