पूर्णेश्वर लड़ीधूरा लिफ्ट पेयजल योजना का कार्य प्रारंभ होने पर लोगों ने जताई खुशी

बाराकोट। पूर्णेश्वर लड़ीधूरा लिफ्ट पेयजल योजना का कार्य प्रारंभ होने पर लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया एवं एक दूसरे को बधाइयां दी तथा पूर्व पेयजल मंत्री स्वर्गीय प्रकाश पंत, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय एवं वर्तमान विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख निर्मल माहरा, वर्तमान ब्लाक प्रमुख विनीता फर्त्याल, जेष्ठ उप प्रमुख नंदा बल्लभ बगौली का आभार व्यक्त किया। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने बताया कि यह योजना क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगी। मुख्य रूप से ग्रामसभा काकड़ एवं पम्दा जो कि पेयजल की विकट समस्या का सामना कर रहे हैं, को इस योजना के पूर्ण होने के पश्चात उन्हें राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह योजना लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच की प्रमुख मांगों में से एक थी। जिसके पूरा होने पर संपूर्ण क्षेत्र वासियों में खुशी का माहौल है तथा सबने बाराकोट में आयोजित श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ के पारण दिवस पर एक-दूसरे का मुंह मीठा कर सबको बधाई दी गई। इस अवसर पर मदन मोहन जोशी, राजू अधिकारी, देवेंद्र सिंह अधिकारी, प्रकाश सिंह अधिकारी, शेर सिंह अधिकारी, राजेंद्र सिंह अधिकारी, शिवराज सिंह अधिकारी, घनश्याम जोशी, गिरीश जोशी, शंकर दत्त जोशी, अशोक अधिकारी, राकेश बोहरा, किशोर चंद्र खर्कवाल मौजूद रहे।


