चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमशिक्षा

चम्पावत : मछियाड़ इंटर कॉलेज को चौड़ा मेहता से जोड़ने के खिलाफ लामबंद हुए लोग, किया प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

जिलाधिकारी व मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन भेज कर बताई क्षेत्र के छात्र छात्राओं की समस्याएं

Ad

चम्पावत। पाटी विकास खंड के दूरस्थ क्षेत्र मछियाड़ के राजकीय इंटर कॉलेज को कलस्टर विद्यालय अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज चौड़ा मेहता में शामिल किए जाने का विरोध लगातार तेज हो रहा है। ग्रामीणों ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मछियाड़ इंटर कॉलेज को चौड़ा मेहता में जोड़ा गया तो आंदोलन तेज किया। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह बोहरा ने इसको लेकर ग्रामीणों को लामबंद किया है। साथ ही उन्होंने छात्रों व अभिभावकों के साथ वार्ता कर आंदोलन की रणनीति तय की।

मछियाड़ के ग्रामीणों की समस्याएं सुनते सामाजिक कार्यकर्ता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह बोहरा।

ग्रामीणों ने प्रदर्शन करने के बाद जिलाधिकारी व मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन भेजा। जिसमें कहा गया है कि राजकीय इंटर कॉलेज मछियाड़ में वर्तमान समय में 115 छात्र छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यालयों में शिक्षकों की कमी भी नहीं है। पढ़ाई भी अति उत्तम हो रही है। राजकीय इंटर कॉलेज चौड़ा मेहता मछियाड़ से करीब 20 किमी दूर है। जहां आने जाने में यहां के छात्र छात्राओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने मांग की है कि राजकीय इंटर कॉलेज मछियाड़ को चौड़ा मेहता इंटर कॉलेज से न जोड़ा जाए। इसमें ही क्षेत्र के बच्चों का हित है। प्रदर्शन करने वालों में भोला सिंह बोहरा, विनोद सिंह बडेला, हरीश​ सिंह, केशर सिंह, दीपक सिंह, हेम कोटियाल, नवीन सिंह बडेला, हेम कोटिया, नवीन सिंह बडेला, गंगा नाथ, नाथ सिंह, हेमा देवी, रविंद्र सिंह, सुनीता देवी, कमला देवी, कमलेश बिष्ट, नरेंद्र सिंह, महेश नाथ, सोमेंद्र सिंह बोहरा, प्रमोद बडेला, रमेश सिंह, हरीश सिंह, केशर सिंह आदि शामिल रहे।

Ad Ad Ad