जनपद चम्पावत

बालातड़ी के लोगों ने पेयजल समस्या को लेकर किया प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

पाटी। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया ने हर घर दस्तक अभियान के तहत विकासखंड पाटी के ग्राम पंचायत बालातड़ी व करौली में जनसंपर्क किया। इस दौरान बालातड़ी ग्राम सभा में जारी पेयजल किल्लत और खराब संपर्क मार्गो को लेकर स्थानीय लोगों ने हिमेश कलखुड़िया के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि रास्ते जगह जगह पर क्षतिग्रस्त चुके हैं या उनके ऊपर मलवा आने के कारण उन पर चल पाना दूभर हो गया है। वहीं पेयजल लाइन के क्षतिग्रस्त के कारण भी गांव के लोग खुद ही जाकर समय समय पर जैसे तैसे पेयजल लाइन को ठीक करते हैं और हल्की सी बारिश में पूरी पेयजल लाइन बंद हो जाती है। स्रोत के पास टैंक न होने के कारण नाले का पानी रेत व गंदगी समेत लोगों के घरों में आती है। लोगों समस्याओं के जल्द निदान की मांग उठाई। प्रदर्शन करने वालों में राजू भट्ट, सूरज कुमार, नीरज भट्ट, मोहन चंद्र, बसंत बल्लभ भट्ट, विद्याधर भट्ट, जय राम, मुकेश जोशी, दीपक भट्ट, सुरेश चंद्र, विद्याधर भट्ट, सुरेश राम, मुकेश जोशी, ललित मोहन भट्ट, महेश खर्कवाल आदि शामिल रहे।

Ad Ad