चंपावतटनकपुरनवीनतम

पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल प्रसाद ने किया मां पूर्णागिरि मेला क्षेत्र का निरीक्षण

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। नवागंतुक पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल प्रसाद ने टनकपुर में कार्यभार ग्रहण करने के बाद विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उसके बाद उन्होंने मां पूर्णागिरि धाम मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बैरियर, सीसीटीवी पार्किंग स्थल, खोया पाया केंद्र, यातायात व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया गया। संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थित तरीके से यात्रियों के साथ मित्रता व्यवहार के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कोतवाल चेतन रावत, वरिष्ठ उप निरीक्षक पूरन सिंह तोमर, रवि जोशी, संदीप पिखवाल, ठुलीगाड़ चौकी प्रभारी हरीश पुरी, देवनाथ गोस्वामी, दिलबर सिंह भंडारी आदि मौजूद रहे।

Ad Ad