खेल

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें लगा है क्या आरोप

ख़बर शेयर करें -

भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को रविवार को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन पर मुंबई के बांद्रा में स्थित अपनी आवासीय सोसायटी के गेट में अपनी कार से टक्कर मारने के आरोप है। पुलिस ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि कांबली पर अपनी ही सोसायटी के गेट में टक्कर मारने का आरोप है। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। यह पहली बार नहीं है जब कांबली किसी मामले में फंसे हैं। कांबली गुस्सैल स्वभाव के माने जाते हैं। इससे पहले भी 2015 में उन पर और उनकी पत्नी पर नौकरानी ने गंभीर आरोप लगाए थे। 2015 में कांबली और उनकी पत्नी एंड्रिया हेविट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इस दंपत्ति पर आरोप था कि नौकरानी के पैसे मांगने पर उन्होंने नौकरानी को तीन दिन तक कमरे में बंद कर दिया था। हालांकि, कुछ समय बाद हेविट ने मामले को एक नया मोड़ दिया था। कांबली और हेविट ने नौकरानी पर ड्रग्स लेने का आरोप लगाया था।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड