जनपद चम्पावतलोहाघाट / आस-पास

लोहाघाट में आग लगने से दो मंजिला भवन हुआ राख

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट। ​निकटवर्ती क्षेत्र प्रेमनगर पाटन में एक दोमंजिला मकान जलकर खाक हो गया है। घर के भीतर रखा लाखों का सामान भी जलकर राख हो गया है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह पाटन में रहने वाले रोशन लाल पुत्र हरीश राम के मकान में अचानक आग लग गई। भवन में इमारती लकड़ी होने के कारण कुछ ही पलों में आग ने भयंकर रुप ले लिया। परिजन किसी तरह जान बचाकर घर से बाहर निकले। जोर शोर से चिल्लाने की आवाज और धुंआ देख पड़ोसी मदद के लिए आगे आए। ग्रामीणों की मदद के बाद करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक घर के भीतर अंदर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। परिजनों की सूचना के बाद तहसीलदार विजय गोस्वामी और राजस्व उपनिरीक्षक राकेश पंगरिया मौके पर पहुंचे। जहां तहसीलदार ने बताया कि करीब छह से सात लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

Ad Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड