चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत में सुरक्षित यातायात के लिए पुलिस को मिले नए संसाधन, एसपी ने दिखाई हरी झंडी

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जनपद में सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में चम्पावत पुलिस ने एक और बड़ा कदम उठाया है। शुक्रवार, 5 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने यातायात पुलिस को दो नई आधुनिक बुलेट मोटरसाइकिलें सौंपीं। एसपी कार्यालय परिसर में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यातायात निरीक्षक महेश प्रसाद को वाहनों की चाबी सुपुर्द की और हरी झंडी दिखाकर इन्हें रवाना किया।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन नए और आधुनिक वाहनों के शामिल होने से यातायात प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। नई बुलेट मोटरसाइकिलों की मदद से पुलिस कर्मी नगर क्षेत्र के साथ-साथ मुख्य मार्गों और संकरे रास्तों पर भी तेजी से गश्त कर सकेंगे।

Ad Ad

सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम बिना वक्त गंवाए तत्काल घटनास्थल पर पहुंच सकेगी। इससे घायलों को समय पर प्राथमिक उपचार और नजदीकी अस्पताल पहुंचाने में मदद मिलेगी। बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में नो-पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ अब त्वरित और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्य मार्गों पर अचानक लगने वाले जाम या किसी भी यातायात बाधा को पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचकर तुरंत दूर करा सकेंगे।चम्पावत पुलिस प्रशासन का कहना है कि वे स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों के सफर को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इन नए संसाधनों के आने से न सिर्फ पुलिस की कार्यप्रणाली में तेजी आएगी, बल्कि सड़क हादसों में कमी लाने में भी मदद मिलेगी।

Ad Ad