चंपावतटनकपुरनवीनतम

देहरादून में रोडवेज की एमडी से मिला संविदा, विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन का शिष्टमंडल, जल्द नियमित नियुक्ति का मिला भरोसा

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। रोडवेज संविदा एवं विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन के शिष्टमंडल ने देहरादून में रोडवेज की प्रबंध निदेशक रीना जोशी और अन्य आला अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी नियमित नियुक्ति की मांग की जोरदार तरीके से वकालत की। प्रबंध निदेशक ने मामले की फाइल निगम बोर्ड को भेज जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है।


देहरादून से लौटे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कहने पर गत 2 जून को आमरण अनशन स्थगित कर शिष्टमंडल देहरादून रवाना हुआ था। वहां निगम की प्रबंध निदेशक के अलावा जीएम प्रशासन अनिल गर्ब्याल और जीएम कार्मिक पवन महरा से वार्ता हुई। अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में निगम बोर्ड अस्तित्व में न होने से नियमितकरण की फाइल आगे नहीं बढ़ पाई थी, लेकिन अब निगम बोर्ड गठित हो चुका है। जल्द ही नियमितकरण की कार्रवाई पूरी की जाएगी। शिष्टमंडल में प्रदेश अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के अलावा महामंत्री गोकुल सिंह, देहरादून अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राणा, उपाध्यक्ष विवेकानन्द भट्ट, संगठन सचिव पृथ्वीपाल सिंह रावत, वरिष्ठ कर्मचारी नेता दीप चन्द्र ढोढियाल शामिल थे।

Ad Ad
Ad Ad