उत्तराखण्डदेहरादूननवीनतम

देहरादून पुलिस की हिरासत में पीआरडी जवान की मौत, जिला युवा कल्याण विभाग में था तैनात, जानें क्या है पूरा मामला

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। राजधानी देहरादून की पुलिस हिरासत में पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) जवान की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक पीआरडी जवान के परिजनों ने हंगामा किया। पीआरडी जवान जिला युवा कल्याण विभाग में तैनात था। वहीं इस मामले में पुलिस की तरफ से भी बयान आया है।

पुलिस ने बताया कि शनिवार 28 मार्च को दोपहर बाद करीब 3.15 बजे एमडीटी के माध्यम से थाना रायपुर को सूचना प्राप्त हुई थी, जिसमें कहा गया कि लाडपुर के पास महादेव फ्यूल पैट्रोल पंप पर एक व्यक्ति पेट्रोल भराने के बाद पैसे नहीं दे रहा है। साथ ही बताया गया था कि वो व्यक्ति शराब के नशे में धुत है और कर्मचारियों से बदतमीजी व झगड़ा भी कर रहा है। सूचना के आधार पर चीता पुलिस मौके पर पहुंची।

Ad Ad

पुलिस का कहना है कि चीता कर्मचारियों ने उस व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वो शराब के नशे की हालात में किसी की भी सुनने को तैयार नहीं था। इसके बाद चीता पुलिस की टीम उस व्यक्ति के उसके वाहन के साथ थाने ले आई। पुलिस पूछताछ में उस व्यक्ति ने अपना नाम सुनील रतूड़ी पुत्र शिवानन्द रतूड़ी निवासी 10 पीआरडी कॉलोनी तपोवन रोड देहरादून उम्र 45 वर्ष बामुश्किल बताया।

पुलिस ने जब सुनील रतूड़ी की एल्कोहल मीटर से जांच की तो उसका रिजल्ट 231.6 mg/100ml पाया गया। इसके बाद पुलिस ने शराब के नशे में धुत होकर वाहन चलाने के जुर्म धारा 185/207 एमवी एक्ट में सुनील रतूड़ी को गिरफ्तार कर कार्यालय में बैठाया दिया। इस दौरान सुनील रतूड़ी ने कार्यालय में भी काफी हंगामा किया। पुलिस का कहना है कि सुनील रतूड़ी बार-बार उठकर बाहर जाने का प्रयास कर रहा था। काफी समझाने के बाद भी वो नहीं मान रहा था। इसी बीच सुनील रतूड़ी के परिजन भी थाने पहुंच गए थे। पुलिस के अनुसार उन्होंने परिजनों से सुनील रतूड़ी जमानत पर घर ले जाने को कहा था, लेकिन उन्होंने जमानत लेने के सम्बन्ध में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया और बिना कुछ बताये थाने से वापस चले गए।

पुलिस का कहना है कि सुनील रतूड़ी थाने के कार्यालय में काफी हंगामा और शोर शराबा कर रहा था, जिसके बाद पुलिस ने उसे कार्य में व्यवधान डालने की वजह से जामा तलाशी के हवालात में दाखिल किया। थोड़ी देर बाद निगरानी ड्यूटी में नियुक्त हेड कॉस्टेबल ने जब सुनील रतूडी को चेक किया तो वो बेहोश हालात में मिला, जिसे पुलिस ने तत्काल मर्दाना से बाहर निकालकर और तुरंत कोरोनेशन अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर तत्काल उच्चधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजनों को सूचित किया गया है। मृतक का पंचायतनामा मजिस्ट्रेट द्वारा भरा जाएगा व उक्त प्रकरण की जुड़िशल/मजिस्ट्रेट जांच की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम डॉक्टर के पैनल द्वारा कराया जाएगा जिसकी पूर्ण वीडियोग्राफी की जाएगी।

Ad Ad