चम्पावत : सीएम धामी के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यालय में तैयारी बैठक का हुआ आयोजन
चम्पावत। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कल 31 मार्च मंगलवार को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का भव्य अभिनंदन करेंगे।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आगमन पर उनके द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के लिए भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित होगा। जिला मीडिया प्रभारी राजू गड़कोटी ने बताया कि सीएम धामी निर्माणाधीन साइंस सेन्टर का निरीक्षण कर, गांधी चौक पर राष्ट्रीय ध्वज का अनावरण कर जन सभा को सम्बोधित करने के बाद आडोटोरियम में यूकास्ट द्वारा आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
गड़कोटी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा जिले में किये जा रहे विकास कार्य अत्यंत अनुकरणीय हैं। जिस कारण आज चम्पावत को पूरे देश में एक विशेष स्थान प्राप्त हुआ है। इस हेतु कल क्षेत्रीय जनता एवं कार्यकर्ता उनका आभार और अभिनंदन व्यक्त करेगी। बैठक में दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडेय, प्रदेश मंत्री निर्मल मेहरा, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, सतीश पांडेय, सुनीता, चंद्रशेखर बगौली, केदार सिंह बृजवाल, रोहित बिष्ट, विकास साह, प्रकाश तिवारी, मुकेश महराना, प्रकाश बिनवाल, पारस मेहरा, नन्दन तड़ागी, सौरभ नयाल, लक्ष्मण सिंह, राकेश बोरा, देवेंद्र अधिकारी आदि उपस्थित रहे।


