चंपावतटनकपुरनवीनतम

पूर्णागिरि मेला : जल पुलिस ने तीन श्रद्धालुओं को शारदा घाट में डूबने से बचाया

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। मां पूर्णागिरि के मेले में आए तीन श्रद्धालुओं को शारदा घाट पर तैनात जल पुलिस के जवानों ने शारदा नदी के तेज बहार में डूबने से बचाया।

मां पूर्णागिरि धाम में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु दर्शन से पूर्व टनकपुर शारदा घाट में स्नान कर रहे थे। अचानक पानी की तेज लहर की चपेट में आने से वे डूबने लगे। जिन्हें जल पुलिस में तैनात कांस्टेबल रविंद्र कुमार, अमित कुमार, राकेश गिरी, अनिल कुमार ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर बचा लिया। जल पुलिस जवान ने बताया कि दिव्यांशु श्रीवास्तव पुत्र बसंत श्रीवास्तव उम्र 14 साल, प्रमोद कुमार पुत्र उदयमान उम्र 29 साल निवासी गोंडा सिटी उत्तर प्रदेश व बृजेश मौर्य पुत्र भानु प्रताप उम्र 13 साल ग्राम सभा सेंध तहसील आंवला बरेली स्नान के दौरान तेज बहाव की चपेट में आ गए थे। जिन्हें सुरक्षित निकालकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं स्नान कर रहे लोगों से लगातार तेज बहाव की ओर नहीं जाने की अपील की जा रही है।

Ad Ad

Ad Ad